मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन राम भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना भाव के साथ करते हैं। उनके जीवन में मंगल ही मंगल होता है। वहीं, मंगलवार के दिन का उपवास जरूर करना चाहिए, इससे व्यक्ति का दुर्भाग्य धीरे -धीरे सौभाग्य में परिवर्तित हो जाता है। ऐसे में सुबह उठकर पवित्र स्नान करें। इसके साथ ही किसी हनुमान मंदिर जाएं या फिर घर पर हनुमान जी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। लाल रंग का चोला अर्पित करें। फिर सिंदूर और तुलसी की माला अर्पित करें।
इसके पश्चात हनुमानाष्टक का पाठ भाव के साथ करें। अंत में आरती से पूजा को पूर्ण करें। इस उपाय को करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है, तो आइए यहां पढ़ते हैं हनुमानाष्टक –
हनुमानाष्टक का पाठ करने से मिलेंगे ये 4 लाभ
* मंगलवार के दिन हनुमानाष्टक का पाठ करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
* इस चमत्कारी पाठ के प्रभाव से व्यक्ति के घर में शुभता का आगमन होता है।
* इसका पाठ को करने से राम दरबार की कृपा प्राप्त होती है।
* इस दिन हनुमानाष्टक का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
॥ हनुमानाष्टक ॥
बाल समय रवि भक्षी लियो तब,
तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को,
यह संकट काहु सों जात न टारो।
देवन आनि करी बिनती तब,
छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥॥
बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि,
जात महाप्रभु पंथ निहारो।
चौंकि महामुनि साप दियो तब,
चाहिए कौन बिचार बिचारो।
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु,
सो तुम दास के सोक निवारो ॥॥
अंगद के संग लेन गए सिय,
खोज कपीस यह बैन उचारो।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु,
बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।
हेरी थके तट सिन्धु सबे तब,
लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ ॥
रावण त्रास दई सिय को सब,
राक्षसी सों कही सोक निवारो।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु,
जाए महा रजनीचर मरो।
चाहत सीय असोक सों आगि सु,
दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥॥
बान लाग्यो उर लछिमन के तब,
प्राण तजे सूत रावन मारो।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत,
तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।
आनि सजीवन हाथ दिए तब,
लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥॥
रावन जुध अजान कियो तब,
नाग कि फाँस सबै सिर डारो।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल,
मोह भयो यह संकट भारो ।
आनि खगेस तबै हनुमान जु,
बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ॥
बंधू समेत जबै अहिरावन,
लै रघुनाथ पताल सिधारो।
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि,
देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।
जाये सहाए भयो तब ही,
अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥॥
काज किये बड़ देवन के तुम,
बीर महाप्रभु देखि बिचारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को,
जो तुमसे नहिं जात है टारो।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होए हमारो ॥॥
॥ दोहा ॥
लाल देह लाली लसे,
अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन,
जय जय जय कपि सूर ॥
अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है”।

