खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक रियासत कालीन बस्तर गोंचा महापर्व के संपन्नता के साथ ही विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2024 की तैयारी शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसिय बस्तर दशहरा का आगाज हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ होगा।
परंपरानुसार बस्तर दशहरा के अन्य सभी पूजा जिसमें काछन गादी, जोगी बिठाई, मावली परघाव, भीतर रैनी, बाहर रैनी सहित मुरियादरबार को 75 दिनों में पूरे किए जाते हैं।आज शुक्रवार काे कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर दशहरा की तैयारियों के लिए मांझी चालकियों से चर्चा की, इस वर्ष 4 अगस्त को पाट जात्रा की रस्म अदायगी की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी. बघेल, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार जगदलपुर एवं सदस्य सचिव बस्तर दशहरा रूपेश मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

