खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। केन्द्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था के लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरूआत की। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न ना हो। वहीं जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जल जीवन मिशन योजना कार्य अधर में अटका है। पीएचई विभाग ने पिछले तीन वर्षों से गांव के मकानों के सामने पाइप लाइन बिछाया और टंकिया बना दी है। लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पेड़ रहा है। वही विभाग पेयजल की सुविधा देने के लिए नाकाम साबित हुआ।
शासन के द्वारा जल जीवन मिशन कार्यों के लिए करोड़ों खर्च के बावजूद धरातल में कुछ और ही बंया कर रहा है। बता दे कि बीतें दिनो कलेक्टर अनुराग पाण्डे ने जल जीवन मिशन में काले कारनामें करने वाले कुछ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया है। इधर विभाग के ठेकेदार अपने आकाओं के पास पहुंचकर जुगाड़ लगाने में जुटे हुए हैं, यही हाल नल-जल योजना का भी है। गांवो में वाटर टैंक बना तो दिया इसके बावजूद पेयजल की समस्या निर्मित है, मई-जून के महीने में भीषण गर्मी में पेयजल की सुविधा के लिए आम लोग जूझते रहे। वही पीएचई विभाग धृष्टराष्ट की तरह आंखो में पट्टी बांध रखा है। जानकारी के अनुसार जिले में पीएचई विभाग ने पिछले तीन वर्षों में जल जीवन मिशन योजना के कार्य 324 कार्य स्वीकृति मिली थी। जिसमें 229 कार्य पूर्ण होना बताया जा रहा है, और 85 कार्य अपूर्ण बताया जा रहा हैं। अपूर्ण कार्यों को वर्ष 2024 तक पूर्ण करने की बात अधािकारी कह रहे है।

