खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सलियाें के कोन्टा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है कि भेज्जी, कोन्टा, पोलमपल्ली, चिंतागुफा, एर्राबोर थाना क्षेत्र के कुछ गांव के कुछ परिवार सलवा जुडूम के दौरान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्य में पलायन कर बस गये थे।
अब यहां पुलिस कैम्प थाना खुलने व रोड बनने के बाद वापस लाैटकर नक्सली गतिविधि कम हाेना समझकर पुलिस फोर्स के भरोसे सक्रिय रुप से अपना जनविरोधी कार्य करना, हर एक परिवार से पुलिस फोर्स में भर्ती करवाके नक्सलियाें के खिलाफ विरोध एवं पुलिस संपर्क में रहकर मुखबीरी का आराेप लगाया है। इनमे करिगुण्डा, कोर्रापाड़, पिड़मेल, कोलाईगुड़ा, तोलनीय, पेन्टापाड़ के हिड़मा पटेल सहित 45 से ज्यादा परिवार काे नक्सलियाें के विराेधी हाेने का आराेप लगाते हुए कहा गया है कि अपनी गलती पर क्षमा मांगकर अपने गांव में साधारण रुप से जीवनयपना करने को अपील के साथ चेतावनी दी गई है कि अगर अपनी जनविरोधी कार्य से दूर नहीं होंगे तो उसे सजा दी जायेगी।

