खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना केशकाल अंतर्गत प्रार्थी कोपरा निवासी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल के डिग्गी में एक लाख रूपये रखकर एसबीआई केशकाल में जमा करने आया था। पैसा जमा नहीं होने से वापस डिग्गी में पैसा रखकर बस स्टैण्ड केशकाल गांधी मोबाईल दुकान के सामने गाडी खडीकर मोबाईल रिचार्ज करने अन्दर गया था। उसी समय अज्ञात उठाईगिरी के आराेपियाें द्वारा बैंक केशकाल से पीछा करते हुए माैका पाकर डिग्गी में रखे एक लाख रूपये को चोरी कर ले गये।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर केशकाल पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त टीम पता-तलाश के दौरान आरोपी के महासमुंद में होने की सूचन पर आरोपी जगन्नाथ उर्फ जितू गोड पिता कृष्ण गोड़ उम्र 35 वर्ष निवासी बिकेबाहरा थाना खल्लारी जिला महासमुंद से गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी गये पैसा के सबंध में पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने सहयोगी रोशन एवं 01 उडिसा निवासी के साथ केशकाल बस स्टैण्ड से मोटर सायकल डिक्की को मास्टर चाबी से खोलकर डिक्की में रखा एक लाख रूपया को चोरी करना स्वीकार किया। थाना केशाकाल में आराेपी के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज बुधावार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त किया गया, प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार है। उक्त कार्यवाही में थाना से उप निरीक्षक शोभित राम साहू सहनि. निहार रजन मण्डल, सउनि हेमन्त देवांगन, आरक्षक गोविन्द कश्यप, डीएसएफ आ. सूर्याप्रसाद मरकाम, डीएसएफ हरेन्द्र कश्यप सायबर टीम कोण्डागांव का योगदान रहा।

