खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कैंप अर्रा से थाना इरागांव व धनोरा की सयुक्त टीम एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के हमराह में नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे।
गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सलियाें द्वारा इरागांव कोटकोड़ो किलेनार के बीच लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी बरामद कर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री, निरीक्षक राजकुमार सोरी, प्र.आर. जितेंद्र सेठिया, लखन लाल नाग, अरुण मरकाम , सुखनंदन पिस्दा, भूपेंद्र साहू, नेमसिंह मरकाम, नेहरू सोम की अहम भूमिका रही।

