खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना भानपुरी में प्रार्थी अमित कुमार पात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19-20 जुलाई की दरमियानी रात जगदलपुर से अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल में बड़े आमाबाल के लिए निकला था, इसी दाैरान आरोपीगण बड़े आमाबाल मोबाइल दुकान के पास प्रार्थी का मोटर साइकिल, मोबाइल एवं तीन हजार रूपये मारपीट कर डरा धमका कर लूट कर भाग गए थे। रिपाेर्ट पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें भानपुरी पुलिस तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो दिनेश नायक पिता मधुराम नायक साकिन सोनार पाल एवं पूरन यादव पिता स्वर्गीय तुलाराम यादव साकिन देवड़ा पनारापारा थाना भानपुरी जिला बस्तर काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 27 पी 6780, एक रियलमी मोबाइल, नगद रकम 2950 रुपए, घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 17 केव्ही 9780, लोहे का कड़ा, जप्त कर दाेनाे आरोपीयो के विरूद्ध थाना भानपुरी में कायर्वही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष आराेपियाें काे गिरफ्तार करने में निरीक्षक राकेश राठौर, उनि. प्रमोद ठाकुर, शत्रुहन नाग, प्र.आर. सुन्दर बघेल, उमेश चंदेल, भूपेंद नेताम आरक्षक छबि सोम, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप कश्यप, सरोज सेठिया का याेगदान रहा।

