खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत बोरगांव में एक युवक द्वारा महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराते सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हाे गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें युवक बाइक से आता है, और अंडर गारमेंट्स चुराकर भाग जाता है। लोग इस महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोर के आतंक से परेशान थे, लेकिन लोक-लाज की वजह से किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विडियाें वायरल हाेने के बाद पुलिस ने एक आराेपी युवक सजन मरकाम उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर आराेपी के निशानदेही पर नीलगिरी के जंगल में बड़ी मात्रा में लेडिज अंडर गारमेंट्स बरामद किया है। केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आराेपी सजन मरकाम ने लेडिज अंडरगारमेंट्स चोरी करना स्वीकार किया है, लेकिन वह ऐसा क्यों कर रहा था, इसका पता नहीं चल सका है। आरोपी अभी वजह के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। आरोपी युवक पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-170 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

