खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता का आयाेजन छत्तीसगढ़ जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से परियोजना प्रमुख एनटीपीसी राजीव खन्ना की अगुवाई में एनटीपीसी कोरबा में किया गया था। इस प्रतियाेगिता में रायपुर, बीजापुर, दुर्ग, और बस्तर जिलों की टीमाें ने हिस्सा लिया। इस प्रतियागिता के फाईनल में बस्तर का मुकाबला बीजापुर की टीम से हुआ। इस मुकाबले काे बस्तर ने बीजापुर को पांच-शून्य से हराकर इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता की विजेता बनी।
छत्तीसगढ़ फुटबाल एसोसिएशन की मूल्यांकन टीम ने इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता के लिए बस्तर के शीर्ष 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इन चयनित खिलाड़ियों काे विशेषज्ञाें के मार्गदर्शन में 21 दिनों की प्रशिक्षण दिय गया था, जिसका साथर्क परिणाम इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता के विजेता के रूप में सामने आया।
इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता के फाईनल में पुरूस्कार वितरण के दाैरान एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने विजेता-उपविजेता सहित अन्य सभी खिलाड़ियाें काे बधाई एवं शाुभकामनाएं देते हुए पुरस्कर वितरण से पहले अपने उद्बाेधन में कहा कि इंटर-जिला जूनियर गर्ल्स फुटबाल प्रतियाेगिता युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और जोश को प्रदर्शित करती है, जो सामूहिक नेतृत्व को विकसित करने में मदद करता है। उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़ जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता आने वाले दिनाें में एनटीपीसी कोरबा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित हाेगा।

