खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धािरत की गई है। बस्तर जिले के सभी प्रतिभावान और बहादुर 5 से 18 वर्ष के बच्चों को नामांकित किया जा सकता है। इस पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए महिला व एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में संपर्क किया जा सकता है।

