खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में थाना तर्रेम क्षेत्र अंर्तगत मंडीमरका के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से एसटीएफ के 2 जवान कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए हैं, वहीं घायल 4 जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार घायल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सूचना पर तीनों जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बुधवार देर शाम अभियान के लिए रवाना किया गया था। जवानाें के वापसी के दाैरान बुधावार के रात्रि 10 बजे थाना तर्रेम एरिया में मंडीमरका के जंगल में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आए 2 जवान शहीद हाे गये वहीं 4 जवान घायल हैं, घायल जवानों का उपचार जारी है, तथा स्थिति सामान्य है। शहीद भरत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले थे। जगदलपुर पुलिस लाईन में आज गुरूवार दोपहर 1 बजे शहीद जवानों को सलामी दी जायेगी।

