खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में मिलावटी दूध और उससे बनने वाले उत्पादों की जांच के लिए नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके देवांगन द्वारा कोण्डागांव के विभिन्न डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया कर मिलावट की जांच करने नमूना संकलन किया जा रहा है।
अब तक शहर के पांच प्रतिष्ठानों से पांच नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है जिसमें मनोज डेयरी से दही, गुप्ता डेयरी से पनीर, बाबा इन्टरप्राइजेस से पनीर, देवांगन मिल्क पार्लर से बीडीएफ दही और और कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना संकलित किया गया है। जाचं रिपोर्ट में दूध या दूध उत्पादों में यूरिया डिटर्जेंट जैसे हानिकारक पदार्थों की मिलावट पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर प्रकरण बनाया जाएगा। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी जिसमें बाहर से आने वाले दूध विक्रेताओं से भी दूध का नमूना संकलित कर जांच हेतु भेजा जाएगा।

