खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला नक्सली सहित कुल 4 नक्सलियों 1. दिरदो हिड़मा पिता नागा (ग्राम टेटेमडगू आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये) निवासी टेटेमडगू थाना किस्टाराम जिला सुकम, 2. महिला सोड़ी सोमे पिता सोड़ी बण्डी पति माड़वी कोसा (अरलमपल्ली पंचायत केएमएस सदस्या) निवासी अरलमपल्ली राजापारा जिला सुकमा 3.पोड़ियाम हुंगा पिता पोड़ियाम हिड़मा (ग्राम टेेटेमड़गू आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी वेरमामूड थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं 4.मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी हड़मा (तुमालपाड़ आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) निवासी एंटापाड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एसके. दिनेश, सहायक कमाण्डेन्ट 188 वाहिनी सीआरपीएफ, निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल एवं निरीक्षक मुकेश कुमार बिष्ट, 188 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली सोडी सोमे को समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने 188 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं शेष नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा तथा डीआरजी सुकमा का प्रयास रहा।
उपरोक्त सभी प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

