खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर भाजपा के जिला काेषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सफल कार्यकाल के साथ बस्तर गाेंचा पर्व के शुभअवसर पर मिले संसदीय कार्य विभाग के दायित्व के सफल संचालन के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ के असीम कृपा एवं आशिर्वाद सदा बने रहने की कामना की है।
भाजपा जिला काेषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने बताया कि केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सियासत में पिता स्व.बलीरम कश्यप की कमी काे पूरा करते हुए बस्तर की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।उनका राजनैतिक सफर इसे प्रमाणित करता है। उन्हाेने बताया कि वर्ष 2003 में 29 वर्ष की आयु में केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। वर्ष 2013 में रमन सरकार में इन्हें मंत्री बनाया गया था, रजनैतिक उतार चढ़ाव के साथ अनेक दायित्वाें का निर्वहन करते हुए वर्ष 2023 में 18 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर चौथी बार विधायक और तीसरी बार मंत्री बने। केदार कश्यप बस्तर में भाजपा के वरिष्ठ अनुभवी नेताओं में से एक हाेने के साथ ही बस्तर की सभी12 विधानसभा सीटों में संगठन को कभी भी बिखरने नहीं दिया। विपक्ष में रहते हुए भी वे एक आदिवासी नेता के रूप में एक अलग पहचान बनााने में कामयाब रहे, इस चुनाव में बस्तर की 12 में से 8 सीटों को जितवाने में उन्हाेने बड़ी भूमिका निभाई। उनके अनुभव का लाभ संसदीय कार्य विभाग के दायित्व के संचालन में भी मिलेगा।

