खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम साकलेर से नक्सलियों ने दाे दिन पहले 3 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। बुधवार को जंगल में कथित जनअदालत लगाकर अपह्रित तीन ग्रामीणाें में से एक ग्रामीण माड़वी राजाराव उम्र 20 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द भी कर दिया है। वहीं मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है।फिलहाल इस मामले को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। विदित हाे कि लगातार मुठभेड़ाें में बड़ी संख्या में नक्सलियाें के मारे जाने से बाैखालाये नक्सली दाे दिन पहले नक्सलियों ने तीन ग्रामीणाें काे ग्राम साकलेर से अपहरण के बाद जन अदालत लगाकर अपह्रित ग्रामीणाें पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर सभी को मारा-पीटा गया।

