खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नगर पालिका परिषद काेंड़ागांव के मुख्य नगरपालिका अधािकारी राजेंद्र पात्रे काे नोनी सुरक्षा योजना के लिए गरीबी रेखा प्रमाण पत्र दिए जाने के लिए नियम विरुद्ध 500 रुपए लिया जाना पाए जाने पर नगर पालिका अधिकारी को निलंबित किया गया।
अपर सचिव दानियल एक्का ने छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्तें नियम के नियम 2017 के नियम 33 के अंतर्गत मुख्य नगरपालिका अधािकारी राजेंद्र पात्रे काे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विदित हाे कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ भी सीएमओ का अनबन था।

