खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना पुलिस ने बस्तर के शातिर ठग अंकित यादव को गिरफतार किया है। शातिर ठग अंकित यादव ने हैदराबाद के एक युवक प्रार्थी नरेन्द्र बाबू को निलगिरी की लकड़ी देने के नाम पर पैसे एडवांस में लेने के बाद लकड़ी नहीं दी। जिस पर प्रार्थी नरेन्द्र बाबू ने मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज करवाया। परपा पुलिस ने काय्रवाही करते हुए आरोपी युवक अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया, वहीं आरोपी के कब्जे से नगद 40 हजार रूपये नगद एवं टाटा हैरियर वाहन जब्त कर कार्यवही के उपरांत आज रविवार को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
परपा पुलिस थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवांस में पैसे लेकर ठगी करने की शिकायत प्रार्थी नरेन्द्र बाबू निवासी हैदराबाद ने अंकित यादव के खिलाफ करवाया था। लेकिन निलगिरी पेड़ की लकड़ी देने के नाम से एडवास पैसे लेने के बाद लकड़ी नहीं दी और बदले में फर्जी वाला एक लोड़ ट्रक की फोटो तथा माल का फर्जी बिल वॉट्सऐप के माध्यम से भेजकर प्रार्थी के साथ ठगी कर लिया। पतासाजी के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि शातिर ठग अंकित यादव टाटा हैरियर वाहन में घुम रहा है। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ में आरोपी अंकित यादव ने स्वीकार किया कि 1 लाख 75 हजार रूपये प्रार्थी से ठगी किय है।

