khabarworld24.-मुंगेली। मुंगेली में 5वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सरकारी स्कूल में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने स्कूल के हेड मास्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले में युवा कांग्रेस ने मारपीट करने वाले हेडमास्टर पर कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
जानकारी के अनुसार, मुंगेली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चमारी के प्रधान पाठक टुकराम खांडे ने 29 जून को 5वीं कक्षा की छात्रा गौरी साहू को डंडे से मारपीट कर लहू लुहान कर दिया. टीचर ने पहले छात्रा को डराया, फिर डंडे से मारकर दाहिने आंख के पास चोट पहुंचाई. इस घटना में छात्रा के आंखों के नीचे गंभीर चोट आई है. जिसके छात्रा के परिजनों ने 1 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन कर प्रधान पाठक पर उचित कार्रवाई की मांग की. लेकिन शिकायत के बाद भी आरोपी शिक्षक टुकराम खांडे के ऊपर किसी भी प्रकार का विभागीय कार्यवाही नहीं हुई. वहीं अब मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रधान पाठक के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. युवा कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर प्रधान पाठक पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है और उचित कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षा विभाग के घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

