khabarworld24.-रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर को सोशल मीडिया के माध्यम से नया रायपुर की सड़कों में लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बाईक स्टंट करते विडियो प्राप्त हुआ, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा के संज्ञान में आने पर उक्त बाईकर्स का पता तलाश कर बाईक सहित पकड़ने आदेश दिया। उक्त आदेश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह एवं सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात भनपुरी अनिष सारथी एवं हमराह स्टाफ द्वारा उक्त बाईकर्स के वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर उनके घर का पता तलाश किया गया व मौके पर ही बाईक सहित बाइकर्स को थाना लाया गया। जहॉ पूछताछ करने पर बाइकर्स द्वारा अपना नाम मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु बताया। ये रांवाभाठा में आटो पार्ट्स की दुकान में सेल्समेंन का काम करते है।
उनका इंस्टाग्राम पर ‘‘mukku 100’’ नाम से आई.डी. बना है जिसमें फेमस होने के लिए अपने बाईक केटीएम सी.जी.04 एन.डी. 3569 से नया रायपुर की सड़कों पर बाईक स्टंट करके वीडियो बनाकर इडिटिंग करके वीडियो फुटेज अपलोड करते है, इससे ये फेमस होने के साथ ही अच्छा खासा पैसा भी कमा लेता है। चेक करने पर इनके इंस्टाग्राम मे 25,000 फालोवर्स है, जिसमें बहुत से कंपनियों द्वारा अपना एप्लीकेशन प्रमोट करने के लिए इन्हें पैसे का आफर किया जाता है जिससे इनकी अतिरिक्त कमाई भी हो जाता है।
नया रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से बाईक स्टंट करने के परिणाम स्वरूप यातायात पुलिस रायपुर वाहन जप्ती की कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया जहां न्यायालय द्वारा मोटर यान अधिनियम की धारा 184, 39/192, 182(A)4 के तहत चालक – मालिक को 11000 रूपए के अर्थ दण्ड से दंडित किया गया साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने के लिए प्रतिवेदन परिवहन कार्यालय भेजा गया। इस दौरान वाहन चालक को भविष्य में दोबारा बाइक स्टंट करने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।
कार्यवाही के दौरान उक्त बाईकर्स मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु एवं उनके परिजनों को डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह द्वारा समझाया गया कि बाईक स्टंट करना खतरनाक है, इससे आपकी व दूसरे वाहन चालक की जान भी जा सकती है। केवल फेमस होने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है, भविष्य में दोबारा ऐसी गलती कभी मत करना नही तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी समझाने पर आरोपी चालक मुकेश चंद्राकर उर्फ मुक्कु एवं उनके परिजनों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा कभी बाईक स्टंट नही करने का संकल्प लिया तथा दूसरे वाहन चालकों को भी बाइक स्टंट नही करने की अपील की गई।
नवा रायपुर में बाइकर्स का आतंक छाया हुआ है। खाली सड़कें देख हर रविवार को नवा रायपुर की सड़कों पर बाइकर्स स्टंट करते नजर आते हैं। इन्हें न तो कोई पुलिस का खौफ है और न ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा की फिक्र है। नवा रायपुर के राखी थाना इलाके में इस रविवार को भी ऐसे ही बाइकर्स स्टंट करते नजर आए है। जिसका वीडियो सामने आया। आपको बता दें कि ये बाइकर्स बिना सेफ्टी उपकरणों के बेखौफ होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। 25 से 30 बाइकर्स स्टंट करते हैं। न सिर्फ राजधानी रायपुर के बल्कि आस पड़ोस के दुर्ग, भिलाई और महासमुंद समेत पड़ोसी जिलों से आकर बाइकर्स स्टंट करते हैं। इन्हे अपनी जान की फिक्र भले न हो लेकिन जो लोग छुट्टी के दिन फैमली के साथ घूमने जाते हैं ऐसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंटबाजों के साथ पुलिस अब सख्ती से निपटेगी। स्टंट व रैश ड्राइविंग करने वालों पर नजर रख रही है। यदि कोई व्यक्ति अपने वाहनों को स्टंट व रैश ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है या इसका कोई साक्ष्य मिलता है तो उसके विरुद्ध यातायात पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

