खबर वर्ल्ड न्यूज़ – राजीव मिश्र, दुर्ग। जवाहर नगर दुर्ग में अर्पिता राजपूत 33 वर्ष ने 23 मई की रात लगभग 11:00 बजे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने फांसी पर लटकी अर्पिता को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।सूचना देने के घर से सरल पक्ष से कोई अस्पताल नहीं पहुंचा ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए थे। उड़ीसा से सूचना पाकर मृतका के पिता राजकुमार सिंह पहुंचे उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी अर्पिता को शादी के बाद से ही ससुराल वाले रकम लाने के लिए परेशान कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी बेटी ने बताया थी कि ससुराल वाले 25 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर उन्होंने बेटी को आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह पैसों का इंतजाम कर देंगे हिम्मत रखो। ससुराल वालों से तंग आकर विवाहिता ने जान दे दी थी। मामले की जांच में मोहन नगर थाना टीम जुटी हुई थी और फरार चल रहे पति और मां की तलाश में सतत निगरानी बनाए हुई थी,तभी सूचना पर पति को भोपाल से गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस लेकर आई है आगे की कार्यवाही की जा रही है|
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

