सरकार जुल्म करना बंद कर दे
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा पर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है, सतनामी समाज को टारगेट किया गया है। सतनामी समाज को बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता है बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा। लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता। लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है। सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे। सरकार अपने गिरेबान में झांककर देखें। घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं। सरकार का यह फेलियर है। सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई, लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई। सरकार को जवाब देना होगा।

