खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गरत ग्राम किरारी में आश्चर्यचकित करने वाली घटना सामने है, पुरे परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मां को उसकी 24 दिन की बच्ची बिस्तर से गायब मिली। माँ और परिवार वालो ने आसपास खोजबीन कि पर बच्ची नहीं मिल पाई।
मिली जानकरी के अनुसार उस महिला कि तीन बेटियाँ हैं जिसमें सबसे छोटी बच्ची जो 24 दिन की हैं। रविवार रात तकरीबन 2 से बजे के आसपास बिस्तर से गायब मिली, तब पूरा परिवार बच्ची को घर के अंदर और बाहर तरफ काफ़ी ढूंढने का काफ़ी कोशिश कि परन्तु बच्ची नहीं मिली। परिजनों ने इसके बाद मस्तूरी थाने मे शिकायत दर्ज कराई हैँ। शिकायत पर पुलिस पहुंच कर जाँच मे जुटी हैँ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि घर के अंदर और बाहर आने जाने के लिए 2 दरवाजे हैं और सोने से पहले दोनों दरवाजा बच्ची कि माँ ने ही बंद किया था। और उठ कर खुद ही ने दरवाजा खोला। पुलिस इस मामले मे त्वरित FIR दर्ज कि हैँ और नवजात कि तलाश मे जुट गई है।

