खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत ओरछा मार्ग पर ग्राम बटुम के पास नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक सन्नु उसेंडी निवासी ग्राम नेलंगुर की निर्मम हत्या कर शव को बीच सड़क में फेंक दिया है। नक्सलियों ने सन्नु पर 15 जून को फरसबेडा कोड़तामढ़ता में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। हत्या के बाद नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी डाले, जिसमें सन्नु पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा इस हत्या की वारदात से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

