खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी व इंटरनेट सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रशासन व सुरक्षा बल संयुक्त रूप से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार योजना के तहत जिले के धुर नक्सल प्रभावित परिया में आज से जिओ कंपनी का 4जी टॉवर शुरू किया गया है।
यहां मोबाइल नेटवर्क शुरू किए जाने से परिया सहित बगड़ेगुड़ा, सामसेट्टी समेत आस-पास के कई गांवों तक मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है। विदित हो कि बीते एक साल में जिले के करीब 13 जगहों, बाडनपाल, कोत्ताचेरू, पोटकपल्ली, वेलकनगुड़ा, डब्बाकोंटा, तोंडामरका, सुर्रपाल, सिलगेर नाला, जंगमपाल, इडजेपाल, रामाराम, एलारमड़गू, मेखावाया में मोबाइल नेटवर्क शुरू हो जा चुका है।

