खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी पुलिस थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर दिन-दहाड़े लुटेरों ने एक महिला शिक्षिका को संम्मोंहन के जाल में फसकर से लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे ने महिला शिक्षिका काे इस कदर सम्मोहित कर दिया कि उसने स्वयं ही आपना बैग लुटेरों को सौंप दिया, जिसे लेकर सम्मोहन में माहिर लुटेरे फरार हो गए। महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। कोंड़ागांव में इस तरह की यह पहली वारदात है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगीपाल निवासी रेखा ठाकुर कोंडागांव विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। अपने निजी कार्य से घर से निकली थी साथ ही कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों के चलते उन्हें अस्पताल वार्ड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किसी डॉक्टर से परामर्श करना था। जिसके लिए उनके द्वारा 2 बाइक सवार ठग लुटेरों से उन्होंने पूछ लिया कि फलाना डॉक्टर कहा बैठते है। उन अज्ञात ठगों ने महिला शिक्षिका को बताया कि हम हरिद्वार के रहने वाले है, कुछ बाते होने के पश्चात महिला शिक्षिका को उन ठगियों द्वारा सम्मोहित कर दिया गया और महिला ने अपना बैग जिसमें पीड़िता के मुताबिक पर्स में छह तोला सोने के आभूषण, 10 से 15 हजार नगदी, पासबुक, ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, लोकसभा चुनाव का आई कार्ड, घर की चाबी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखा था। उसे उन ठगों के हवाले कर दिया। जिसके बाद ठग गाड़ी में बैठे और वहां से चले गए और महिला को ठगों के जाने के बाद जब याद आया कि मेरा बैग कहां है। तब इधर-उधर घूमती रही फिर कोतवाली जाकर परा घटनाक्रम बताते हुए लूट कर रिपोर्ट दर्ज करवाई ।पुलिस को पूरा मामला को खंगालने में टाइम तो लगा जिसके बाद आखिर पूरा मामला तब समझ मे आया कि मामला लूटने व छीनने का नही बल्कि सम्मोहन करने का था। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

