Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
    • संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
    • पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    • भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जन दर्शन कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    जन दर्शन कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

    adminBy adminJune 28, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक भावना बोहरा ने कुंडा में किया छठवें जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ

    खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व भावना दीदी की गारंटी में जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करने का संकल्प किया था। आज उनका यह संकल्प सिद्धि की ओर अग्रसर है। पंडरिया विधानसभा की जनता के समस्याओं का निराकरण करने विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम कुंडा में छठवें जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ किया। एक जनप्रतिनिधि द्वारा जनता से किये अपने वादे को पूरा करने के लिए भावना बोहरा की सक्रियता की सराहना आज पूरे विधानसभा की जनता कर रही है। आज भावना बोहरा ने ग्राम कुंडा में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र का शुभारम्भ किया इसके पूर्व उनके द्वारा वनांचल क्षेत्र कुकदुर, पंडरिया, पांडातराई, रणवीरपुर एवं इंदौरी में इस केंद्र की शुरुआत हो चुकी है।

    भावना बोहर द्वारा लगातार जन दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से भी जनता के समक्ष उनके गाँव व क्षेत्र व्याप्त समस्याओं से अवगत हो रहीं हैं। ग्राम रणवीरपुर के समरसता भवन में आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा जनता से रूबरू हुईं। विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के साथ उसके उचित निवारण हेतु शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। इसके पूर्व भी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से लगातार जनता के बीच जाकर वे उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं से अवगत हो रहीं हैं साथ ही उसका समाधान कर रहीं हैं। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जाएगा और जनता से सीधे संवाद कर उनकी हर दुविधाओं का समाधान करने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।

    केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज ग्राम कुंडा में हमने जनसेवा ही भावना केंद्र का शुभारम्भ कर जनता की सेवा में समर्पित किया है और मुझे विश्वास है कि इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाओं के साथ ही उनकी मूलभूत समस्याओं का भी त्वरित निवारण होगा। “सर्वे भवन्तु सुखिनः” हमारी भारतीय संस्कृति व परंपरा रही है और इसी उद्देश्य को सार्थक करने का प्रयास करते हुए हमने जनता की समस्यों,दुविधाओं का निराकरण करने के साथ ही उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव हमें प्राप्त हो सके इसके लिए हमने इस केंद्र की स्थापना की है। जनता से सीधे संवाद करने का यह एक बहुत ही सरल माध्यम है, जिससे हमें क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का निराकरण कर जनता की खुशहाली व क्षेत्र की समृद्धि के लिए कार्य करने का अवसर मिल रहा है। आज कुंडा क्षेत्र में निवासरत परिवारजनों को इस केंद्र के माध्यम से किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला कार्यालय आने-जाने की असुविधा से नहीं उठानी पड़ेगी और उनके गाँव के समीप ही हर समस्याओं का निराकरण त्वरित रूप से हो सकेगा।

    उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में इन केन्द्रों को शुरू करने का संकल्प किया है और जल्द ही हमारा यह संकल्प पूरा होने वाला है।आज मुझे ख़ुशी है कि 6 स्थानों में हमने इस केंद्र की स्थापना कर दी है जहाँ कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही जन दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से भी जनता के बीच पहुंचकर उनकी आकाँक्षाओं व समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने के लिए भी हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं, जिसमें जनता का भरपूर सहयोग व मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त हो रहा है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें क्षेत्र के विकास, वहां व्याप्त समस्याओं को दूर करने एवं जन सुविधाओं का विस्तार करने की जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी व अपने दायित्वों को हम पूरा करें और इसे पूरा करने में जनता की भी जनभागीदारी हमारे लिए बहुमूल्य है।

    भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा का सर्वांगीण, विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और केंद्र व छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन तथा जनता को उसका लाभ मिल सके इसके लिए हम अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे। हाल ही हमने क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी भावना दीदी की गारंटी में निशुल्क एम्बुलेंस की सेवा का जो संकल्प किया था उसे जनता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के साथ ही कुल 8 एम्बुलेंस की निशुल्क सेवा हमने शुरू की है, जिससे क्षेत्रवासियों को आपातकालीन परिस्थिति में व गर्भवती माताओं-बहनों को भी अस्पताल आने-जाने की सुविधा मिल रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    By Khabar WorldNovember 26, 20264

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में स्वस्थ्य…

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ

    November 26, 2026

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.