खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने निर्माणाधीन मकान की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर में एक 41 वर्षीय महिला ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद आस पास सनसनी फैल गई। मृतका का नाम शबनम परवीन है। वह बोरिया खुर्द की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को शबनम RDA कॉलोनी ब्लॉक-एच बोरियाखुर्द के निर्माणाधीन बिल्डिंग में तेजी से दौड़ते हुए आठवीं मंजिल के ऊपर चढ़ गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। इसके बाद आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बहरहाल आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

