भाजपा ने कहा वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज बनने की आस जगी
ब्लाक कांग्रेस ने उमेश पटेल के प्रयास को बताया इस उपलब्धि का नतीजा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज बनने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब इस विषय मे श्रेय लेने की होड़ में सत्ता रूढ़ दल भाजपा और सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस आमने सामने खड़े नजर आते है। इस बड़ी समस्या के निराकरण में जहाँ भाजपा नेता महेश साहू,ने नए सांसद राधेश्याम राठिया के साथ व पूर्व में भी भाजपा नेताओं का एक दल दिल्ली में रेलमंत्री अश्विन वैष्णव से मिलकर गुहार लगा चुका है, जो आम जनमानस के सामने है, तो वही दूसरी ओर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से इस ओवरब्रिज, एवं अंडर पास के निर्माण की घोषणा करवा चुके है, लेकिन कांग्रेस की इस बात व घोषणा को जनता ने इसलिए गम्भीरता से नही लिया क्योकि,कांग्रेस के 5 साल की सत्ता के दरम्यान इस घोषणा पर राई मात्र भी वास्तविक धरातल पर कोई कार्यवाही नजर नही आई।
तो वही दूसरी ओर भाजपा नेताओ ने पूर्व में अर्थात 2023 में केन्द्र की भाजपा सरकार के रेलमंत्री व 2024 में नवागत केन्द्र सरकार के उसी रेल मंत्री से मिलकर अपने क्षेत्र की जनता की तकलीफों से अवगत कराकर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण की गुहार लगाई और संयोग से सांसद राधेश्याम के साथ भाजपा विधायक प्रत्यासी महेश साहू के इस प्रयास के हफ्ते भर बाद ही रेलवे के इंजीनियर की एक टीम इस निर्माण के लिए भूमि लोकेशन व नापजोख के लिए खरसिया पहुँच गयी। तो ऐसे में खरसिया विधानसभा की स्थानीय आम जनता अब किसको अपना मसीहा स्वीकार करेगी इसे हम जन मानस के निर्णयों पर ही छोड़ दे तो ज्यादा बेहतर होगा।
अवैध कब्जे एवं प्राप्त मुआवजा धारी द्वारा शासन के तोड़फोड़ के बाद कल अवैध कब्जे धारी द्वारा एवं प्राप्त मुआवजा शासन से मांग करते हुए स्वयं के मकान को तोड़ने के लिए अनुमति मांगी है।
जहां उन्हें दो दिन का मोहलत दिया गया है इस तोड़फोड़ से लोगों में तो आस जगी है वही वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा खरसिया में अंडरग्राउंड ब्रिज के निर्माण के लिए भी पहल की गई थी। आज उसका प्रतिफल देखने के लिए मिला जहां रेलवे प्रशासन द्वारा अपने अधिकारियों को भेजकर अंडरग्राउंड ब्रिज के लिए पुराने माल धक्के के बाद अंडरग्राउंड ब्रिज का स्थान चयनित करने का सुझाव मिला है।

