खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं नियत नेला नार योजना के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापना से एवं लगातार हो रहे मुठभेड़ों में नक्सलियों के मारे जाने के बाद कमजोर पड़ चुके नक्सल संगठन में सक्रिय 4 नक्सलियों 1. नुप्पो सोमड़ा पिता स्व. गंगा (सिंगाराम आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष) निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 2. इड्डो लक्खा पिता स्व. जोगा (सिंगाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी रासातोंग थाना गोलापल्ली जिला सुकमा, 3. सोयम लच्छा पिता सोयम पस्से (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका पटेलपारा थाना किस्टाराम जिला सुकमा एवं 4. कुंजाम लच्छा पिता कुंजाम मुत्ता (बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका पटेलपारा थाना किस्टाराम जिला सुकमा ने आज गुरूवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में दिनेश कुमार, द्वितिय कमान अधिकारी 212 वाहिनी सीआरपीएफ एवं मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल सुकमा एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ का प्रयास रहा है।

