आग जलते कोयला परिवहन से घट सकती है, बड़ी दुर्घटना,प्रबंधन व ट्रक मालिक बने अनजान
खबर वर्ल्ड न्यूज-रमेश अग्रवाल-रायगढ। जिले में स्थित एसईसीएल की छाल ओ सी एम से डीईओ पर विभिन्न प्लांट में डम्फर के माध्यम से कोयला परिवहन कर ले जाते हुए खदान प्रबंधन काफी लापरवाही बरत रहा है,क्योकि एसईसीएल की छाल खुली खदान के कोयला के स्टॉक में आग लगी है, और खदान प्रबंधन द्वारा विभिन्न प्लांटों को इसी आग लगे कोयले को डम्फर में लोड दिया जा रहा है।
जो कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन है कि उसे कोई फिक्र ही नही है। बहुत सी गाड़ीयो में लोड कोयला के अन्दर आग लगी होने की वजह से धू धू कर जल रहा है। कोयला और ट्रक चालक भी लापरवाही बरतते हुए ऐसी ही स्थिति मे कोयला लोड कर परिवहन कर रहे है। इस लापरवाही के चलते गाड़ी में भी आग लग सकती हैं।

