खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तेायलंका में एक ही परिवार के रिश्तेदारों में जमीन विवाद चल रहा था, 24 जून को धान बुआई के दौरान बिंदु सोढ़ी अपने भाई भीमा के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था, इसी दौरान आरोपी चैतू सोढ़ी वहां पहुंचा और उनसे विवाद करने लगा। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चैतू सोढ़ी ने अपने पास रखे टंगिया से बिंदु सोढ़ी के गले और सिर में हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद आरोपी चैतू सोढ़ी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने हत्या के आरोपी चैतू सोढ़ी को आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक जमीन विवाद में धर्मांतरण मुख्य कारण है। बस्तर का आदिवासी समाज धर्मांतरण को लेकर इतना संवेनशील हो गया है कि अब इसे लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हत्या तक होने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने एक महिला की हत्या कर दी, हत्या के बाद मृतक महिला ईसाई धर्मांरित थी, धर्मांतरण को लेकर फिरगांव में बवाल हो गया है, ग्रामीण उसका शव दफनाने नहीं दे रहे हैं। महिला और उसके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इसी बात को लेकर रिश्तेदार पैतृक जमीन पर खेती भी करने नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद तेायलंका निवासी बिंदु सोढ़ी सोमवार को अपनी जमीन पर खेती-किसानी का काम कर रही थी। इस बीच परिवार के कुछ लोग गांव वालों के साथ पहुंच गए।
उन्होंने बिंदु और इसके परिवार को खेती करने से मना किया। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि रिश्तेदारों ने बिंदु पर कुल्हाड़ी, धारदार हथियारों और लाठी से हमला कर दिया। इससे बिंदु गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां बिंदु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को दफनाने के लिए गांव ले जाना चाहते थे, लेकिन वहां तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण और रिश्तेदार शव को दफनाने नहीं दे रहे हैं। शव अभी दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में ही रखा हुआ है। गांव में आज भी पुलिस बल को तैनात है।

