खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) तथा शासन की पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार के परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में नक्सली कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में 5लाख के ईनामी नक्सलियों सहित 17 नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), नीरज यादव कमाण्डेंट 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अनिल कुमार प्रसाद कमाण्डेंट 230 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, राजीव कुमार कमाण्डेंट 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, द्वितीय कमान अधिकारी आसूचना शाखा सीआरपीएफ सत्यनारायण तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष एसपी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि नकद प्रदाय किया गया एवं शासन की पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय करवाया जायेगा।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1.सुनीता पिता दशरू उर्फ लटका कश्यप (पति बुधराम नाग) उम्र 25 वर्ष निवासी पाउल हित्तामेट्टा स्कूलपारा थाना मालेवाही जिला बस्तर।(आमदई घाटी एलजीएस सदस्या) एक लाख ईनामी, 2. पंकज मरकाम उर्फ विनोद मरकाम पिता हिड़मा मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम फुलपाड़ थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा।(पालनार एलओएस सदस्य) एक लाख ईनामी, 3.दशरू उर्फ रोड्डा मड़काम पिता स्व. सुक्कू मड़काम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(बेचापाल आरपीसी/जनताना सरकार चेतना नाट्य मंच अध्यक्ष) एक लाख ईनामी, 4.श्रीमती बोत्ती पति बुदरू मण्डावी उम्र लगभग 53 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर।(तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन अध्यक्ष) एक लाख ईनामी, 5.भीमा भोगामी पिता स्व. मंगू भोगामी उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(फुलगट्टा आरपीसी/जनताना सरकार दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ अध्यक्ष)एक लाख ईनामी, 6.पण्डरू उर्फ जिला पोड़ियाम पिता स्व. सन्नू पोड़ियाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी कुतुलक्कापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।-ग्राम तामोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य, 7.असीराम माड़वी पिता स्व. बोडोरी मण्डावी उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी तोड़मा थाना बारसूर, तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार ग्राम रक्षा दल सदस्य, 8.कमलू माड़वी पिता स्व. बोडोरी मण्डावी उम्र लगभग 54 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर, तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार ग्राम रक्षा दल सदस्य, 9.मड्डा मण्डावी पिता स्व. लच्छू मण्डावी उम्र लगभग 49 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोड़मा थाना बारसूर जिला बीजापुर, (तोड़मा आरपीसी/जनताना सरकार दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ सदस्य), 10.सोमारू ओयाम पिता स्व. सुकलू ओयाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पिट्टेपाल पटेलपारा थाना बीजापुर।(पिट्टेपाल आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य), 11.लखमा उर्फ सांडुम माड़वी पिता स्व. कोसा माड़वी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी कमारपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।( ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिशिया सदस्य), 12.मोटू उर्फ पन्द्रा ओयाम पिता स्व. सुक्कू ओयाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी भूमकाल अध्यक्ष), 13.सुकारू उर्फ चेन्दरू बेंजाम पिता स्व. मंगू उर्फ बुधरू बेंजाम उम्र लगभग 44 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य), 14.आयतु तेलाम पिता स्व. पाण्डू तेलाम उम्र लगभग 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी तामोड़ी गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम तमोड़ी आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य), 15.डोगा कड़ती पिता स्व. आयतु कड़ती उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी चेरली, पिट्ेटपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम चेरली आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य), 16.मनकू ओयाम पिता सोमालू उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी पिटे्टपाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(ग्राम चेरली आरपीसी/जनताना सरकार मिलिषिया सदस्य), 17.हिंगे मण्डावी पिता स्व0 कोसा मण्डावी उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ऐटेपाल नदीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा, (जियाकोड़ता आरपीसी/जनताना सरकार क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन सदस्य) ने आत्मसमर्पण कर दिय है।

