खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटेंगे। सीएम साय सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार आज सीएम साय मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। सीएम हाउस में 1 बजे सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश के हर जिले से मीसाबंदियों को आमंत्रित किया गया है। मीसाबंदियों के परिवारजनों का भी सम्मान होगा. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय सभी के साथ भोजन करेंगे।

