खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। हमारे देश को स्वतंत्र हुए 76 साल हो चुके हैं, लेकिन हम आज भी 163 साल पुराने ब्रिटिश कानूनों का पालन कर रहे हैं। भारत का प्रशासनिक तंत्र 1935 के अधिनियम पर आधारित है। समय और परिस्थितियों के अनुसार, हमारे संविधान में बदलाव की नितान्त ही आवश्यकता है। देश के कुछ तथाकथित नेता अपने स्वार्थ के कारण इन कानूनों में बदलाव नहीं करना चाहते।
भारतीय दंड संहिता (IPC), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC), राजस्व और पुलिसिंग के नियम आज भी ब्रिटिश शासनकाल के अनुसार चलते हैं। इन कानूनों का मूल उद्देश्य अंग्रेजी शासन के विरोधियों का दमन और जनता का शोषण करना था। समय के साथ इन कानूनों में परिवर्तन की आवश्यकता है, लेकिन इनका उपयोग अपने स्वार्थ के लिए करने को अधिक प्राथमिकता दी देने वाले लोग आज भी मौजूद हैं!अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ये कानून आज की परिस्थितियों और जनता की आवश्यकताओं के बिल्कुल भी अनुकूल नहीं हैं।
देश के नागरिकों के शोषण और दमन के लिए अंग्रेजों द्वारा बनाई गई य़ह कानून व्यवस्था जिनको बदलनाअत्यंत ही आवश्यक हो गया है, यह समय की मांग है कि इन पुराने कानूनों को समाप्त करना चाहिए।
नए, आधुनिक और न्यायसंगत कानून बनाए जाए
परंतु दुर्भाग्यवश, जब सरकार इस दिशा में कदम उठाती है, तो कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण इसका विरोध करते हैं। संसद का कार्य देश की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना और नीतिगत निर्णय लेना है, लेकिन कुछ सनातन के घोर विरोधी, जातिगत वोट की राजनीति करने वाले लोग इसमें बदलाव नहीं होने देनाचाहते ,ऐसी परिस्थिति में हर नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इन भ्रष्ट कानूनों के खिलाफ आवाज उठाए और सरकार का समर्थन करे। जो लोग इसका विरोध करते हैं, उनके अपने फायदे हैं वो उन लोगों के भक्त हैं जिन्होंने ने सैकड़ों वर्ष तक भारतीय जनता का शोषण किया है।
हमे हमारे ही जमीन पर खून के आंसू रुलाया है
अब हमें इन कानूनों में बदलाव लाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा , हमें मिलकर भ्रष्ट व्यवस्था को नष्ट करना और देश के विकास के लिए कार्य करने वालों को सपोर्ट करना होगा, नए कानून और व्यवस्थाएँ बनाकर हम भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से लड़ सकते हैं। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम अपने प्रशासनिक और कानूनी ढांचे में आवश्यक बदलाव लाएं और एक बेहतर भारत का निर्माण करे ये चंद लोग आज भी मानसिक गुलामी में जी रहे हैं इसका कारण कुछ ऐसे लोग और ताकतें हैं, जो केवल अपने स्वार्थों को साधने में लगे हुए हैं। आज जब भ्रष्टाचार नक्सलवाद माओवाद स्मगलिंग चोरी डकैती अलगाववाद कट्टरवाद जिहाद परीक्षाओं में धांधली मॉब लिंचिंग का कारोबार इस कदर फल फूल रहा है और जनता सिर्फ तमाशा देख रही है इसका एक बहुत बड़ा कारण हमारे कमजोर कानून और सजा का सही प्रावधान न होना है *यदि सजा का सही प्रावधान हुआ तो कोई भी इस तरह के कृत्य करने से अवश्य ही डरेगा।
इन कानून को इन प्रावधानों को सही तरीके से बनाना एवं लागू करने की सख्त आवश्यकता है! यह जगन्य अपराध करने वाले लोग बड़ी आसानी से कोर्ट में जाकर जमानत लेकर छूट जाते हैं और दोबारा से यही कुकृत्य करते हैं क्योंकि हमारा कानून बहुत कमजोर है, शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए कई बार कानून का सख्त होना बहुत आवश्यक होता है और ऐसे कई देश का उदाहरण हम दे सकते हैं जहां पर कठोर कानून होने के कारण आतंकवाद और अलगाव जैसे शब्दों से भी लोग वाकिफ नहीं है विदेशी फंडिंग बंद करना होगा हमारे देश का ही धन लूटकर कुछ लोग बाहर के देशों में चले जाते हैं और फिर हमारे देश में अलगाववाद और कट्टरवाद फैलते हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलने का प्रावधान होना ही चाहिए ,आरबीआई की को खबर नहीं लगती और विदेश से पैसा आ जाता है जिसका प्रयोग हमारे देश का माहौल बिगाड़ने में होता है।
नेता, सांसद विधायक और मंत्रियों से ऊपर एक स्वतंत्र कानून व्यवस्था और कड़े नियम होने ही चाहिए
तभी हम अपने देश के माहौल को सुधार सकते हैं और देश में फैली अराजकता भ्रष्टाचार और बदनीयती को नेस्तनाबूद कर सकते हैं शासन और प्रशासन एक दूसरे के पूरक बन कर कार्य करें ना कि शासन प्रशासन का शोषण करें चाहे वह शासन हो चाहे वह प्रशासन हर किसी के लिए देश हित सर्वोपरि होगा तभी देश में शांति और समृद्धि आ सकती है उसके लिए देश के कानून में बदलाव होना सर्वाधिक आवश्यक हो गया है! अब यह नारा हमें देना पड़ेगा कि” नए और कड़े कानून लाओ देश बचाओ।

