खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी में सोमवार रात लेनदेन के विवाद में 4 महिलाओ समेत 7 लोगो ने सरकंडा चिंगराजपारा शराब भट्टी में के मैनेजर पर लाठी से हमला किया और दांतों से काट उसे पीट डाला। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है मामले में सरकंडा पुलिस ने चार महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं मामले का मुख्य आरोपी सनी सूर्यवंशी फरार बताया जा रहा है।
वारदात सोमवार रात करीब 7:30 बजे की है पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग की टीम सोमवार की शाम अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही करने चिंगराजपारा पहुंची आबकारी की टीम के जाने के बाद पड़ोस में ही रहने वाले महिलाओं ने मैनेजर पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की। जिससे मैनेजर जयदीप शर्मा के हाथ के अंगूठे पेट पीठ और चेहरे पर चोटे आई।

