पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय आनी चाहिए
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आपातकाल को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, कि कांग्रेस व अन्य पार्टी लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टीयां हैं। भाजपा लोकतंत्र की संवाहक पार्टी है। लोकतंत्र का दमन किया गया, उसकी याद आज भी लोगों के जहन में है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि विगत कांग्रेस सरकार में मिशाबंदियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, सम्मान राशि बंद कर दी गई थी। भाजपा सरकार बनते ही मिशाबंदियों को सम्मान मिला।
नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, कि बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को दूर करना है। बस्तर के गांव- गांव तक विकास को पहुंचाना है। इसके लिए केवल ऑपरेशन ही एक आयाम नहीं है। इसको जड़ से समाप्त करने के लिए अनेक आयामों पर काम किया जाना है। वहीं, प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर डिप्टी सीएम ने कहा, कि विगत सरकार की तरह अनुचित कामों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पुलिस अब केवल पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति, प्रसन्नता और ताकत आनी चाहिए।

