खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत दुर्गुकोंदल जाने वाले मार्ग पर आज दोपहर 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं।
दुर्घटना की सूचना पर तत्काल भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पंहुचकर सड़क हादसे में घायलों को भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थित को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जनकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग माना के बताए जा रहे हैं। घायलों के संबध में विस्तृत जानकारी नही मिल पाई है।

