खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़गांव। जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल नगर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में जगह जगह हुऐ गड्ढों का मरम्मत कार्य नही किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को समय पर काम नही करने वाले ठेकेदार का ठेका निरस्त कर जमा सुरक्षा निधी जप्त करते हुए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट घोषित कर विभाग द्वारा अविलम्ब गुणवत्तायुक्त मरम्मत कार्य करवाने कहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी के साथ 20 जून को विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल घाटी मार्ग का अवलोकन किया और मार्ग में बन चुके बड़े बड़े गड्ढों एवं उखड़ चुके सड़क की तरफ विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाते हुए कहा की जब अभी गर्मी में सड़क का ये हाल है, तो आने वाले बरसात में कितना बुरा हाल हो जायेगा । आये दिन दुर्घटना होगी गाडियां खराब होगी और जाम लगेगा लोगों को परेशान होना पड़ेगा, इसकी जवाबदेही कौन लेगा? उन्होने कहा कि शासन प्रशासन एवं विभाग को इस ओर बहुत गंभीरता से गौर करते मार्ग मरम्मत एवं निर्माण के स्वीकृत कार्य को अटकाए रखने वाले ठेकेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करना होगा तभी स्थिति में सुधार आ पाना संभव होगा।
केशकाल विधायक विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के वर्षों से अटके पड़े बाईपास सड़क निर्माण कार्य चालू करवाने के लिए दो सप्ताह पूर्व 7 जून को विभागीय अधिकारियों को सांथ लेकर केशकाल घाटी के बाईपास मार्ग के लगभग 7-8 किलोमीटर पैदल चलकर निर्माणाधीन सडक का अवलोकन किया था और अधिकारियों उस वक्त भी हिदायत दिया था, कि जल्दी से जल्दी बरसात चालू होने के पहले मरम्मत करा दिया जावे, बावजूद इसके राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत का काम चालू तक नहीं किया गया। घाटी में अक्सर लगने वाले जाम की स्थिति से लोगों को मुक्ति दिलाने और केशकाल नगरवासियों को धूल किचड़ से राहत दिलाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।

