नई दिल्ली। पपीता तो आप सभी ने खाया होगा। पीले रंग का यह फल कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जी हां, पपीते के पत्ते में भी कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं फायदों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें पपीते के पत्ते के फायदों के बारे में।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद
पपीते के पत्ते (Papaya Leaves) ब्लड शुगर लेवल कम करने में मददगार हो सकते हैं। ये पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पाचन बेहतर होता है
पपीते के पत्ते (Papaya Leaves) में पैपीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं और आपकी सेहत भी बेहतर होती है। फाइबर आंतों के लिए फायदेमंद होता है और पैपीन प्रोटीन के ब्रेकडाउन में मदद करता है। इसलिए पपीते के पत्ते पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
पपीते के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे सेल डैमेज कम होता है और इम्यून सिस्टम मौजूद होता है।
डेंगू से लड़ने में मददगार
डेंगू होने पर व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की मात्रा काफी गिर जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए इनसे डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है और रिकवरी भी जल्दी होती है।

