ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सप्ताह के सातों दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैं। ऐसे ही मंगलवार के दिन के लिए भी ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गए हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार मंगलवार के दिन करने वाले उपायों को बताया है। इनका उपयोग कर आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे।
काम में सफलता के लिए मंगलवार के उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी को विशेष सामग्री चढ़ाएं। आप पांच पान के पत्ते लें और उस पर लड्डू रख कर हनुमान जी अर्पित करें। ऐसा कर आपको हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।
एक पेपर पर अपनी परेशानियों को साफ-साफ लिख कर हनुमान जी व भगवान श्री राम के सामने रख दें। उसके बाद 51 बार राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां हल होना शुरू हो जाएंगी।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता। भगवान को अर्पित किया गुड़ आप भी ग्रहण करें। उसके बाद ही किसी काम पर जाएं।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने अपने परेशानियों को बताएं। उसको हल करने के लिए प्रार्थना करें। उसके बाद गरीब जरूरतमंदों की सहायता करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

