खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना उसूर और केरिपु 196 की संयुक्त बल सर्चिंग के लिए पेरमापल्ली की ओर निकले थे। पेरमापल्ली से उसूर की ओर से वापसी के दौरान पेरमापल्ली के पास से 02 मोटर सायकल में सवार 03 नक्सलियों 1. सुरेश काका पिता लच्छा काका निवासी टेकमेटला 2. नागेश कट्टम पिता राम कट्टम निवासी नेलाकांकेर 3. दुला काका पिता गंगा काका निवासी नेलाकांकेर थाना उसूर को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री डेटोनेटर, जिलेटीन स्टीक एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन के साहित्य व प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में उन्होने बताया कि विस्फोटक सामग्री नक्सलियों को देने के लिये लेकर जाना बताया। गिरफ्तार नक्सलियों के विरूद्ध थाना उसूर में छग. विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया है ।

