Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    • मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है- शिवरतन शर्मा
    रायपुर

    पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है- शिवरतन शर्मा

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    2018 के अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करने पर क्या चरण दास महंत भूपेश बघेल को डिफाल्टर बोलेंगे?

    कवासी लखमा का बयान साफ बता रहा है कि टारगेट किलिंग किनके इशारो पर हो रही है

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मानसिक संतुलन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी के सिर फोड़ने वाले बयान के बाद फिर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है। इसकी शिकायत के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की हिदायत के बाद भी महंत और कांग्रेस पार्टी के नेता आए दिन पीएम मोदी को सिर फोड़ने, गाली देने सहित उनके व्यक्तित्व को लेकर अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इसके लिए चरण दास महंत जी आप कब माफ़ी मांगेंगे।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने चरणदास महंत से सवाल पूछते हुए कहा कि 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया तो क्या उसके लिए भूपेश बघेल को डिफाल्टर कहेंगे? क्या वादे पूरे नहीं करने के लिए चरणदास महंत सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को डिफाल्टर कहेंगे? क्या झूठे वादे करके सत्ता पाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चरणदास महंत डिफाल्टर कहेंगे? उन्होंने कहा कि हाथ में मैया गंगा की सौगंध खाने वाली कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। इसके साथ ही बेसहारा महिलाओं को 500 रुपए पेंशन वादा भी पूरा नहीं किया। जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस झूठे जन घोषणा पत्र से पहले वोट लेती है फिर सत्ता में आने के बाद लूट खसोट और भ्रष्टाचार में जुट जाती है। प्रदेशवासियों के साथ धोखा देने वाली कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी धोखेबाज और डिफाल्टर है।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की अधिकांश गारंटियों को प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार ने महज तीन माह में पूरा कर दिया है। भाजपा की सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों को 17 हजार करोड़ रुपए धान के पिछले दो वर्षों के बकाया बोनस एवं अंतर की राशि के लिए किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिया है। महतारी वंदन योजना की दो किश्तों का भी भुगतान कर दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए में करने की घोषणा भी कर दी हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को बनाने की स्वीकृति दे दी गई हैं। इसके साथ ही बाकी वादों को जल्द ही पूरा करेंगे। इस बात को कांग्रेस पार्टी समझ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी अब चुनाव लड़ने के बजाए बार-बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर दुष्प्रचार कर रही है और जब जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार को समझ गई है तो कांग्रेसियों ने अब गाली देना शुरू कर दिया है। कांग्रेसियों को पता है कि विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ही कांग्रेस के फंड में गबन का आरोप लगा रहे हैं कि ऐसे में महंत जी बताएंगे कि आपकी पार्टी में डिफाल्टरों की कितनी संख्या है। इसलिए आज वे कोरबा में अपनी पत्नी के प्रचार में रात में जाते हैं, कि कहीं कोई काम का हिसाब न ले ले। उन्होंने कहा कि बस्तर में लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा भी महंत की तरह ही खुद का मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वे कभी दारू पीने और नाचने के लिए लोगों को कहते हैं तो कभी आदिवासी समुदाय को धनुष-तीर लेकर पुलिस वालों को मारने के लिए जनता को भड़का रहे हैं। कवासी लखमा का बयान साफ बता रहा है कि टारगेट किलिंग किनके इशारो पर हो रही है।

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की जन घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे न्याय पत्र कहा है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अन्याय पत्र के नाम से नवाज रही है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ को लूटने के बाद अब अपने झूठे न्याय गारंटी से केंद्र की सत्ता पाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन घबराया हुआ कि मोदी के गारंटी के आगे इनके झूठे घोषणा पत्र पर जनता विश्वास नहीं कर रही है। ऐसे में कांग्रेसियों को मालूम है कि इस बार पीएम मोदी को 400 पार सीट लाने से कोई नहीं रोक सकता है। राहुल गांधी भी घूम घूमकर सिर्फ मोदी के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। अब तो कांग्रेस हार की बौखलाहट में चुनाव प्रचार के बजाए सिर्फ दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को चौकीदार चोर है कहकर अपमानित किया तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन अपने आपको को मैं भी चौकीदार कहकर मोदी जी के लिए सामने आये। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाठी मार कर सिर फोड़ो कहा तब मोदी जी के लिए देश भर की जनता ने कहा मैं हूं मोदी का परिवार मुझे पहली लाठी मारो कहकर कांग्रेस के घमंड को तोड़ा। देश की जागरूक जनता यह सब देख रही हैं लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को मुंह तोड जवाब देते हुए सबक सिखाएगी। कांग्रेस शासन काल में भाजपा लगातार आरोप लगाती रही कि हमारे नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है अभी साफ जाहिर हो गया किसके निर्देश पर पिछले 5 वर्षों में लगातार आम नागरिक व भाजपा नेताओं की हत्या हुई।

    इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राहुल राय भी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी हरनाम सिंह और जितेंद्र बघेल आज…

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

    November 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…

    November 25, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.