खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध जारी है. आज भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है. इस बार BJP ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. कार्टून पोस्ट करते हुए भाजपा ने कहा, “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं. सबक जरूर सिखाना है।

