खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है। लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेज दी गई है।
बता दें कि इस योजना में सभी पत्र महिलाओं को हर किस्त में 1000 रुपये की राशि मिलती है। सभी महिलाएं चेक कर सकती है कि उनके खाते में 1000 की राशि आई या नहीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट लिखा कि “मोदी की गारंटी” में किए वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज “महतारी वंदन योजना” की इस माह की किश्त जारी हुई।

