खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के केशकाल विकासखंण्ड अंर्तगत दादरगढ़ स्थित चेकपोस्ट में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 24 घण्टे राष्ट्रीय राजमार्ग में आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार रात करीब 10 बजे कार्यवाही के दौरान एसडीएम अंकित चौहान व थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय की मौजूदगी में एफएसटी की टीम ने एक लग्जरी कार से 01 लाख 63 हजार 500 रुपए जब्त किए है। चूंकि कार में बैठे युवकों से पूछताछ करने पर वह पैसे के संबंध में किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। परिणाम स्वरूप एफएसटी की टीम के द्वारा उक्त राशि को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोयोटा हाईराइडर कार क्रमांक सीजी 06 जिएक्स 9363 में सवार 02 युवक मोहित जैन निवासी महासमुंद व मनीष जैन निवासी रायपुर की कार को दादरगढ़ चेकपोस्ट में रोक कर तलाशी ली गई। जहां एसडीएम, थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ द्वारा जांच के दौरान उन्हें एक थैले में नकदी रकम 1,63,500 रुपए बरामद हुआ। लेकिन नगद रकम से सम्बंधित किसी प्रकार के दस्तावेज नही होने के कारण उक्त नगद राशि को जब्त कर जिला स्तरीय समिति को आगामी निर्णय हेतु अग्रेषित किया गया है।

