कलेक्टर शर्मा पहुँचे प्रशिक्षण केंद्र,स्वयं ट्रेनर बन दी निर्वाचन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी
बैलेट यूनिट को वीवीपैट से व वीवीपैट को कंट्रोल यूनिट से कैसे कनेक्ट करें यह भी बताया’
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर बेमेतरा जिले के स्कूल शिक्षा अंतर्गत कार्यरत सभी महिला प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं अन्य महिला कर्मचारियों को आज शनिवार को सामान्य निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बेमेतरा विकासखंड सहित जिले के सभी विकासखंडों साजा,बेरला और नवागढ़ विकासखंड में भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में ज़िला एवं विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन संबंधी सामान्य जानकारी के साथ ईवीएम,वीवीपैट, आदि की जानकारी भी दी जा रही है।
’कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा बेमेतरा के शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण पहुँचें। उन्होंने ट्रेनर बनकर महिलाओं से निर्वाचन संबंधी व्यावहारिक जानकारी ली तथा निर्वाचन संबंधी मतदान की बारीकियां बतायी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी सेवा में कार्यरत महिला कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया सहित उससे जुड़ी जानकारी होना चाहिए। चाहे उनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगी हो या ना लगी हो।

