खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक नक्सली नरेश उर्फ मडक़म नंगा पिता स्व. हांदा (पेद्दाबोडक़ेल आरपीसी अन्तर्गत अर्थिक शाखा अध्यक्ष) निवासी तिम्मापुरम थाना चिंतलनार ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ डीआईजी ऑफिस सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया है।
नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं 206 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेगा।

