सत्यमेव जयते, सत्य की जीत हुई हैं- विजय शर्मा
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एट्रोसिटी एक्ट के मामले में जिला अदालत सेशन कोर्ट ने विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने एट्रोसिटी एक्ट के मामले में दोनों ही आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
कोर्ट ने माना कि विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी दोनों ने खाद्य अधिकारी के पास ग्रामीणों का राशन कार्ड बनवाने के लिए गए थे।जो एक जनहित से जुड़ा काम था। जो भी आरोप पीड़ित ने लगाए वो पक्षकार ने घटना के तुरंत बाद पुलिस में दर्ज नहीं कराई। बल्कि एक माह बाद मामले की शिकायत हुई। जिस पर विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। जनहित कार्य को लेकर शिकायत लेकर जाना कोई गुनाह नहीं है। इसलिए कोर्ट इस मामले में दोनों आरोपी विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी को दोषमुक्त कर दिया।
साल 2021 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान तत्कालीन जिला पंचायत सभापति विजय शर्मा और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी हितग्राहियों का राशनकार्ड बनवाने खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम के पास गए थे। इस दौरान अरुण मेश्राम और जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हुई। इस बात से नाराज खाद्य अधिकारी ने विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी के खिलाफ कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के एक माह बाद कवर्धा में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ा। जिसमें पुलिस ने एक हजार से ज्यादा उपद्रवियों पर एफआईआर की।
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा ”हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा था कि सच की जीत होगी सो आज हो गई। जिस मामले में फैसला सुनाया गया है वो मामला पूरी तरह राजनीतिक प्रेरित था। तत्कालीन कांग्रेस के मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के खिलाफ आवाज उठाने पर मामला बना। विपक्ष के नेता पर फर्जी एफआईआर दर्ज करना सरपंचों को धारा 40 में फंसाकर दबाव की राजनीतिक की जा रही थी। लेकिन अब ना उनका शासन रहा ना उनका फर्जी अपराध। सत्यमेव जयते सत्य की जीत हुई हैं।

