खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आचार संहिता लागू होने के बाद से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला के सरहदी क्षेत्रो में एसएसटी की टीम का गठन कर अन्य जिले व राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
आज बुधवार को एसएसटी की टीम चेक पोस्ट नाका भांसी में बचेली की ओर से आ रहे मारूति कार क्रमांक सीजी 18 के 4117 के चालक झुमुक लाल नागेश पिता सुदरू राम नागेश निवासी सुभाष नगर बचेली को रोक कर जांच किया गया, जो की कार के अन्दर डेस्क बोर्ड केबिन में नगद एक लाख चार हजार पांच सौ रूपये मिला जिसके संबंध चालक झुमुक लाल को उक्त रकम के सबंध में वैध दस्तावेज पेश करने बोलकर नोटिस दिया गया जो जवाब में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर विधिवत कार्यवाही कर उक्त नगदी रकम 1,04,500 रूपये जप्त किया गया।

