खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट पर चुनावी युद्ध में उमीदवार उत्साहित नज़र आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के कल बुधवार 27 मार्च को बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान दोनों प्रमुख दलों की ओर शक्ति प्रदर्शन की जोरदार तैयारी की गई है। चुनाव के लिए भीड़ तैयार हैं, और वही उत्साह से भरा हुआ माहौल भी नज़र आ रहा हैं। बीजेपी भी अपने प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
नामांकन के पहले सीएम विष्णुदेव साय आमसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि, बस्तर में जीत के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ चार सीटों पर कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। रायगढ़, बिलासपुर, सरगुजा, कांकेर शामिल हैं।

